Nirbhik Nazar

धामी के मंत्रियों को निर्देश – अपने-अपने प्रभार के जनपदों में करें प्रवास, राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएँ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

कौन कहाँ का प्रभारी मंत्री

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज – हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल – उत्तरकाशी और टिहरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी – उधमसिंहनगर

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत – अल्मोड़ा और चमोली

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल – देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य – नैनीताल और चंपावत

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा – रुद्रप्रयाग और बागेश्वर

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *