Nirbhik Nazar

चमोली हादसा: पूर्व CM हरीश रावत ने जान गंवाने वाले 16 लोगों के परिजनों और घायलों से की मुलाकात…

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मारे गए 16 लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने के लिए गोपेश्वर पहुंचे. इसी बीच उन्होंने कहा कि घायलों के चेहरे पर अब भी भय की छाया दिखाई दे रही है. उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि जहां उनके साथ खड़े 16 लोग बिजली के करंट लगने से कालकल्वित हो गए, उसमें वो कैसे बच गए.

तमाम कांग्रेस नेता रहे मौजूद

हरीश रावत ने कहा कि मन बहुत विचलित था, लेकिन कर्णप्रयाग डाक बंगले में कुछ लोग मुझसे मिलने आये. जिसमें एक प्रशासनिक अधिकारी भी थे. उन्होंने मुझे बताया कि यहां गांव-गांव तक सफेद नशा पहुंच गया है. दूर-दराज के गांवों में किस तरीके से नशे की लत में लड़के और कुछ मामलों में लड़कियां भी फंस गई हैं. इसी बीच उनके साथ मुकेश नेगी, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत और चमोली नगर अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे.

नशे के खिलाफ लड़नी होगी सामूहिक लड़ाई

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे नींद नहीं आ रही है, बड़ी बेचैनी हो रही है, क्योंकि जिस राज्य को लोगों ने कितने ख्वाबों के साथ बनाया और उसके लिए बलिदान भी दिया, वह राज्य अगर नशे की लत का शिकार हो जाएगा, तो उसकी युवा पीढ़ी नशे की गर्त में डूब जाएगी. जिससे राज्य की सारी तरक्की निरर्थक है. उन्होंने आगे लिखा कि नशे के खिलाफ फिर से राज्य को एक सामूहिक लड़ाई लड़नी चाहिए. हम इस लड़ाई में केवल सरकार की ओर नहीं देख सकते हैं, सामाजिक चेतना जब तक गांव-गांव में पैदा नहीं होगी और नशे के सौदागरों के खिलाफ जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी. राज्य का भविष्य यानी नई पीढ़ी को बचाना कठिन हो जाएगा.

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैल गया था करंट

चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ था. यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया था. करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया था. उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं. तत्काल प्रभाव से मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषण की गई थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *