Nirbhik Nazar

दुपट्टा से फांसी का फंदा लगा 18 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड,पुलिस जांच में जुटी

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां दुपट्टा से फांसी के फंदे पर लटक कर युवती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।मामला अधौरा थाना के खानकला गांव का है। मृतका सुनैना कुमारी बताया जाती है।मिली जानकारी के मुताबिक,सोमवार की सुबह में जब घर के सभी लोग काम करने के लिए चले गए। घर की महिलाएं खेत में रोपनी करने चली गई। तब मृतका घर में अकेली थी।

इस दौरान घर के छत में लगे गोल में अपने  दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी।वहीं परिजनों ने बताया कि उसका दिमागी हालत लगभग 15 -20 दिनों से ठीक नहीं था। उसका इलाज चल रहा था। जब हम लोग खेत में रोपनी करने के लिए गए थे। अकेले घर में होने के कारण युवती ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

जिसके बाद परिजनों ने अधौरा थाना को सूचना दिया।सूचना पर पुलिस ने  पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।वहीं अधौरा थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका जांच किया जा रहा है युवती ने क्यों आत्महत्या की। पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *