Nirbhik Nazar

बाइक पर बैठी पत्नी को पति ने लगाई डांट ! पत्नी ने रास्ते से खरीदकर खा लिया जहर, हो गई मौत

बांदा: बांदा में एक महिला ने पति से विवाद के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से घूमने गए थे. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पत्नी ने रास्ते में जहर खरीदकर खा लिया और उसकी मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने पति से विवाद के चलते अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर घूमने गए थे. वहीं किसी बात पर पति ने पत्नी को जोर से डांट दिया. गुस्साई पत्नी ने रास्ते में ही रुककर जहर खरीदा और घर पहुंचकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घूमने गए पत्नी-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

यह मामला बबेरू कोतवाली के भदेहदु गांव का है. जहां की रहने वाली संगीता अपने पति सुरेश के साथ मंगलवार को चित्रकूट घूमने गई थी. इस दौरान आपस में दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने तेज आवाज में डांट लगा दी. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने अपनी जान देने का मन बना लिया. घूमने के दौरान घर वापस लौटते समय रास्ते में उसने जहरीला पदार्थ खरीद लिया था और उसकी तबियत बिगड़ गई. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. बबेरू CHC के डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि भदेहदु गांव की रहने वाली संगीता को उसके परिजन लेकर आए थे. परीक्षण के बाद उसकी मौत हो गई. महिला कोई जहरीला पदार्थ खाया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *