Skip to main content

Nirbhik Nazar

दिल्ली दौरे पर धामी, 25 जुलाई को करेंगे केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में प्रतिभाग, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली हैं। इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। 25 जुलाई को उनका दिल्ली में राज्य के सांसदों के साथ होने वाली केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री इन विषयों पर केंद्रीय नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह इस माह दिल्ली का दूसरा दौरा है। माह के शुरूआत में अपने दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।

अब मुख्यमंत्री एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं। वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से समय भी मांगा है।

25 जुलाई को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सांसदों के साथ बैठक है, जिसमें लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों के संबंध में राज्य के सांसदों के साथ विमर्श होगा। इसमें मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो चली हैं। समझा जा रहा है कि इस दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही फेरबदल के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रख सकते हैं।  बता दें कि मंत्रिमंडल में वर्तमान में चार मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं। यही नहीं, विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्व का विषय भी लंबे समय से लटका हुआ है। यद्यपि, इसे लेकर पूर्व में कसरत हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से यह आकार नहीं ले पाई। इस बारे में भी मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी ले सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *