Skip to main content

Nirbhik Nazar

देहरादून: यूकेडी दफ्तर मे पार्टी के दो गुट आपस मे भिड़े, जमकर किया हँगामा, पुलिस बल तैनात

देहरादून: क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. यूकेडी में एक बार फिर फूट देखने को मिली है. साथ ही यूकेडी में आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गया है. आज देहरादून स्थित यूकेडी के केंद्रीय कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो धड़े आपस में ही उलझ पड़े. इस दौरान एक धड़े की ओर से केंद्रीय कार्यालय में जमकर नारेबाजी की गई.

हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. जिसके बाद लोगों को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के बीच हंगामे की स्थिति काफी देर तक जारी रही. आरोप है कि पार्टी से निष्कासित शिवप्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ही ऑफिस कब्जे में ले लिया. इसको लेकर दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे. केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए निष्कासित किए गए नेताओं के साथ उनके समर्थक केंद्रीय कार्यालय पहुंचे. उन्होंने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. साथ ही फाटक तोड़ने का प्रयास भी किया.

बता दें जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था. खबर मिलते ही दल का एक धड़ा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंच गया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में हुए हंगामे पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का बयान भी सामने आए हैं. उन्होंने कहा आज सुबह दल से निष्कासित लोगों ने रात्रि 3 बजे ताला तोड़कर पार्टी कार्यालय में घुसने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने अराजक तत्वों के साथ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी क. उन्होंने कहा यह अपराध की श्रेणी में आता है. इन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि दल इस तरह के कृत्यों अराजकता और पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा आगामी 25 तारीख को दल के केंद्रीय कार्यालय में 45 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *