Nirbhik Nazar

20 साल के भतीजे को दिल दे बैठी 40 साल की चाची, पति ने दोनों को एक साथ पकड़ा और शादी करा दी: देखें VIDEO क्या बोले चाची – भतीजा…

जमुई: प्यार में गजब की ताकत होती है। इसका अहसास केवल प्यार करने वालों को ही होता है। सदर प्रखंड के लक्खापुर से एक ऐसी ही अनोखी प्यार की कहानी सामने आ रही है, जिसमें उम्र की सीमा और रिश्तों के बंधन को तोड़ दिया गया। यहां 40 साल की चाची का अफेयर उसके अपने ही 20 साल के भतीजे से चल रहा था। इतना ही नहीं जब महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई तब उसने पूरे गांववालों के सामने दोनों की शादी करा दी। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध, पति को नहीं थी जानकारी

लक्खापुर गांव के रहने वाले इंद्रदेव पासवान की पत्नी रूबी देवी (40) का उसके भतीजे पंकज पासवान (20) के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन उसके पति को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान दोनों चाची-भतीजा पटना में मिला करते थे। रूबी देवी ने बताया कि उसने पहले भी एक दूसरे के साथ शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने समाज के सामने भी एक दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार लिया। रूबी देवी के पति इंद्रदेव पासवान ने बताया कि मुझे यह शक था कि मेरी पत्नी का कहीं तो चक्कर चल रहा है, लेकिन मैंने कभी उसे रंगे हाथ नहीं पकड़ा था। बीते शनिवार देर शाम मैंने उसे पकड़ लिया और जब पंचायत बुलाई गई तब उन्होंने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। मैंने खुद इन दोनों की शादी करा दी।

पहले कर ली शादी फिर कहा मजबूरी में लिया था फैसला

रूबी देवी बीते शनिवार देर शाम अपने प्रेमी पंकज के पास उससे मिलने गई थी। इसी दौरान उसके पति इंद्रदेव पासवान को इसकी भनक लग गई और उन्होंने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई, लेकिन बाद में दोनों” इस बात से मुकर गए। कहा कि शादी मजबूरी में लिया गया फैसला था। रूबी ने कहा कि पंकज हमेशा मुझसे शादी की बात किया करता था। वह मुझसे कहता था कि अगर मैं उससे शादी नहीं करूंगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद मैं उससे मिलती रही। रूबी देवी ने कहा कि अब पंकज मुझे जैसे रखेगा, मैं उसके साथ रहने को तैयार हूं।

इधर, पंकज पासवान ने कहा कि मैंने पहले भी इसे चाची माना था और अभी भी यह मेरी चाची ही हैं। उसने पूरे मामले में उसकी संलिप्तता से भी इनकार कर दिया। हालांकि, इन सभी घटनाक्रम के बाद यह मामला जिले में चर्चित हो गया है तथा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *