Nirbhik Nazar

‘उत्तराखंड के हर ब्लॉक में खुलेगा एक डिग्री कॉलेज, सभी डिग्री कॉलेज में होगी एक-एक योगा शिक्षक की नियुक्ति

हल्द्वानी: उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने हल्द्वानी मे कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा नई शिक्षा के तहत उच्च शिक्षा में प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है. उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने राज्य के हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है. जिस पर काम शुरू कर दिया गया है. उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा प्रदेश के 20 कॉलेजों को मॉडल कॉलेज बनाया जा रहा है. जिनको ₹20 करोड़ों रुपए देकर आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास इसके अलावा फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं सै लैस किया जा रहा है. इसके अलावा प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज में 180 दिन की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है. साथ ही छात्र संघ चुनाव को सितंबर माह में कराये जाने का भी फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे.

उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा पिछले वित्तीय वर्ष में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ₹700 खर्च किए गए. जिसमें कॉलेजों के बिल्डिंग, प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई. उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किया गया है. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है. जिसका लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिल रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *