Skip to main content

Nirbhik Nazar

दर्दनाक ! एक बीघा जमीन ने करा दी भाइयों में जंग ! दो बेटों की मौत के बाद अस्पताल में पिता ने भी तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर…

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर खेरागढ़, सैया सर्किल का फोर्स पहुंच गया है।

जमीन बेचने के बाद बढ़ा विवाद

गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के पांच बेटे है। सोमप्रकाश 43,भानु व कान्हा शादीशुदा है, जबकि करुआ व हेमप्रकाश 38 अविवाहित हैं। बताया जा रहा है कि विगत कुछ वर्ष पूर्व पिता राजेन्द्र ने अपने बड़े बेटे सोमप्रकाश के नाम जमीन का एक हिस्सा कर दिया था, पिता के इस फैसले से परिवार में क्लेश शुरू हो गया था। तीन माह पूर्व पिता ने जमीन के एक हिस्से को बेच दिया, पिता के फैसले से परिवार के सभी लोग संतुष्ट नहीं थे। जमीन बेच देने के बाद परिवार में आए दिन क्लेश होता था। मंगलवार को क्लेश इतना बढ़ गया कि भाई भाई की जान लेने पर उतारू हो गया।

खूनी संघर्ष में दो भाइयों की मौत,पिता की हालत गंभीर

खूनी संघर्ष में सोमप्रकाश, हेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता राजेन्द्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल राजेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया था, जहां से आगरा के लिये रेफर कर दिया था। जहां उनकी मौत हुयी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर सैया, खेरागढ़ सर्किल का फोर्स पहुंचा है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *