Nirbhik Nazar

गीता धामी ने किया जैकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 30 टीमें ले रहीं भाग

मसूरी: मसूरी के विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान सेंट जॉर्ज कॉलेज में 50वें जैकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी द्वारा शुभारंभ किया गया. बता दें कि 1972 में स्वर्गीय जैकी गुप्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई थी. दरअसल सेंट जॉर्ज कॉलेज के छात्र जैकी जो नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे थे, वह एक शानदार फुटबॉल खिलाड़ी थे. उनके आकस्मिक निधन के बाद कॉलेज और परिवार जनों ने उनकी स्मृति में इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया था. आज ये प्रतियोगिता अपने आयोजन के 50वें वर्ष में प्रवेश कर गयी है.

इस मौके पर कॉलेज के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इससे पूर्व गीता धामी के साथ भारतीय फुटबॉल टीम के कोच महेश गवाली, भारतीय इंडियन फुटबॉल कोच के टेक्निकल हेड और राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के हिस्सा रहे पूर्व खिलाड़ी अरुण मल्होत्रा का सेंट जॉर्ज कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

भारतीय फुटबॉल टीम ऊंचाई छुएगी

इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय फुटबॉल टीम ऊंचाइयों को छुएगी. उन्होंने कहा कि मसूरी में भी भिलाड़ू खेल मैदान के निर्माण को लेकर काफी समय से मांग की जा रही है, जिसको लेकर वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी.

जैकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं 30 टीमें

सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर रमेश अमलानाथन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं. जिनमें लोकल क्लब के अलावा विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं. उन्होंने कहा कि आज जैकी मेमोरियल के 50 साल पूरे होने पर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. भारतीय टीम के कोच महेश गवली ने बताया कि भारतीय फुटबॉल टीम ने रैंकिंग में जबरदस्त उछाल किया है. सुनील छेत्री इस उम्र में भी बेहतरीन फुटबॉल खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *