Skip to main content

Nirbhik Nazar

शादीशुदा महिला को हुआ मोहल्‍ले की युवती से प्‍यार, छोड़ दिया पति को, हो गई प्रेमि‍का संग फरार…

आगरा: ताजनगरी में विवाहिता और एक युवती के अजब-गजब प्यार का मामला सामने आया है. दोनों रोजाना मोबाइल पर सात-आठ घंटे बातें करती थी. विवाहिता तीन दिन पहले पति के साथ बाजार गई थी वहां से नाटकीय अंदाज में गायब हो गई. इस पर पति ने पत्नी की गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी. इस पर पुलिस ने विवाहिता के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा ली. इसके बाद युवती से उसकी लव स्टोरी का खुलासा हुआ. पुलिस ने छानबीन और सर्विलांस की मदद से विवाहिता और युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया.

बता दें कि एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र की एक बस्ती का मामला है. विवाहिता और पडोसी युवती की दोस्ती थी. दोनों रोजाना मोबाइल पर घंटों बात करती थीं. विवाहिता और युवती की दोस्ती के बारे दोनों के परिजन अनजान थे. उनकी दोस्ती सामान्य मानी जा रही थी मगर, विवाहिता और युवती ने अलग जिंदगी शुरू करने की तैयारी कर ली.

इसके लिए उन्होंने घर से भागने और अलग दुनिया बसाने का एक फूलप्रूफ बनाया. बात तीन दिन पुरानी है. विवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई थी. बाजार में कुछ सामान खरीदने की बात कहकर एक दुकान पर विवाहिता गई और गायब हो गई. पति उसका इंतजार करता रहा. काफी देर बाद जब पत्नी नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

एत्मादउद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के मुताबिक विवाहिता के पति की गुमशुदगी की शिकायत पर छानबीन की. विवाहिता के मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि विवाहिता की पड़ोस में रहने वाली युवती से रोजाना सात से आठ घंटे बातें होती थीं. यह बातचीत का सिलसिला कई माह से चल रहा था. छानबीन की तो युवती भी गायब थी. इस पर विवाहिता और युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दिल्ली टीम गईं. जहां से विवाहिता और युवती को बरामद कर लिया. पहले पूछताछ करने में दोनों ने घूमने के इरादे से घर से जाने की बात कही.

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया. विवाहिता ने बताया कि युवती का उसके घर पर आना जाना था. इसी दौरान दोनों में घनिष्ठ मित्रता हो गई. इसके बाद दोनों ने सबसे अलग जिंदगी शुरू करने की प्लानिंग की और दोनों भाग निकली.

एत्मादउद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि, काउंसलिंग में विवाहिता और युवती ने अपनी गलती मानी. दोनों को अपनी गलती का अहसास हो गया है. इसके विवाहिता और युवती अपने अपने परिजन के साथ चली गईं हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *