Nirbhik Nazar

मैंने नहीं, चाचा ने बोला था ‘कबूल है’ निकाह ! ससुराल पहुंची दुल्हन ने पति को किया नापसंद ? पढ़ें पूरा मामला…

नोएडा: कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। निकाह के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने पति को ही नापसंद कर दिया। यही नहीं महिला ने निकाह के दौरान बोले जाने वाले कबूल शब्द को भी बोलने के दावे को नकार दिया और मायके पहुंचकर नहीं लौटी। पति जब स्वजन के साथ ससुराल में पत्नी को लेने पहुंचा तो उसके मारपीट की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सेक्टर-108 के दानिश अली ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसका निकाह 28 फरवरी 2023 को दिल्ली ख्याला कालोनी की तनजीम से हुआ था।

दानिश का कहना है कि तनजीम ने मायके से ससुराल पहुंचते ही यह कहते हुए जोर का झटका दे दिया कि वह उसे पसंद नहीं करती। उसने निकाह के दौरान कबूल भी नहीं बोला। आरोप लगाया कि उसके चाचा ने झूठ बोलकर सभी के सामने हां कहा था। चाचा ने ही जबरन निकाहनामा पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसलिए वह इस निकाह को नहीं मानती है।

पड़ोसी युवक से महिला की नजदीकी

चंद दिन ससुराल में रहने के बाद तनजीम मायके चली गई और तब से नहीं लौटी। अब 25 जुलाई को दानिश स्वजन के साथ तनजीम को लेने ससुराल पहुंचा तो उससे वहां तरह-तरह की शर्तें रखना शुरू कर दीं। आरोप है कि फिर उन्होंने तनजीम को भेजने से इनकार करते हुए मारपीट की।

दानिश का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी की मायके के पड़ोसी युवक से नजदीकी है। उसने इंटरनेट मीडिया पर फोटो और वीडियो भी प्रसारित किए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक दानिश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *