Nirbhik Nazar

खबर पढ़कर निकल जाएंगे आँसू, 10 साल बाद मिला बिछड़ा पति,…सड़क किनारे बैठे भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई महिला… देखें VIDEO

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला के साथ 10 साल बाद कुछ ऐसा हुआ, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। महिला जिला अस्पताल जा रही थी, तभी उसकी नजर एक भिखारी पर पड़ी। वह भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। फिर भिखारी को सड़क किनारे बैठाकर उसे कभी दुलारती तो कभी उसके बालों को संवारती। वह भिखारी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति निकला। 10 साल बाद अपने बिछड़े पति को पाकर महिला खुश थी। खुशी से उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देवकली थाना क्षेत्र के सुखपुरा की रहने वाली जानकी देवी की शादी 21 साल पहले मोती चंद्र वर्मा नाम के शख्स के साथ हुई थी। शादी के बाद मोती की तबीयत खराब रहने लगी। 10 साल पहले मोती बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जानकी शुक्रवार को जिला अस्पताल जा रही थी। तभी उनकी नजर एक भिखारी पर पड़ी। उन्होंने भिखारी को अपने पति के रूप में पहचाना। लेकिन उसे अपनी नजरों पर भरोसा नहीं हो रहा था। वह मोती को गले से लगाकर रोने लगी। फिर उसे सड़क किनारे बैठाया। अपने दुपट्टे से उसे ढका और कभी बालों को संवारती तो कभी गालों को सहलाकर अपना प्यार जताती।

तपस्या का मिल गया फल

जानकी ने रोते हुए अपने बच्चों और परिवार को बताया कि मोती जिंदा हैं और वे मिल गए हैं। कुछ देर बाद परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने पुरानी फोटो के साथ मिलान किया और पुष्टि की। जानकी का कहना है कि 10 साल की तपस्या का फल मिल गया है। यह कोई चमत्कार से कम नहीं है। पति अचानक सामने आ जाएंगे, कभी सोचा नहीं था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *