Nirbhik Nazar

दूल्हे को दहेज में मिला ई-रिक्शा, लोग बोले- ससुराल ने रोजगार की टेंशन भी खत्म कर दी…

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो स्क्रीन पर फनी वीडियो जरूर देखने को मिलते होंगे. इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि देखकर हंसी नहीं रुकती. मगर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और हम चौंक भी जाते हैं. अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है. वीडियो दहेज से जुड़ा है जिसमें दूल्हे को कार-बाइक की जगह ऐसी चीज मिली कि उसके रोजगार की टेंशन ही खत्म हो गई.

दूल्हे को दहेज में मिली यूनिक चीज

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में टेंट लगाया गया है और उसके नीचे घर की जरूरतों का सारा सामान मौजूद है. देखकर सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये कुछ और नहीं बल्कि दहेज का सामान है. इसमें डबल बेड है. ड्रेसिंग है. सोफा है. पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों का पूरा सेट है. फ्रिज, कॉलर, वॉशिंग मशीन तक है. हालांकि तभी दहेज में एक ऐसी यूनिक चीज पर नजर पड़ती है जो शायद ही पहले देखी गई हो.

दहेज में मिला ई-रिक्शा

दरअसल दूल्हे को दहेज के सामान के साथ एक खास चीज भी मिली. वो चीज कोई कार या बाइक नहीं थी बल्कि ई-रिक्शा था. वीडियो की शुरुआत में ही देखेंगे कि दहेज के साथ बिल्कुल नया ई-रिक्शा भी खड़ा है. देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दूल्हे को दहेज में मिलने वाला है. इधर दहेज में ई-रिक्शा मिलने पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

रोजगार की टेंशन हुई खत्म

एक यूजर ने कमेंट क लिखा कि ससुराल वालों ने रोजगार की टेंशन भी खत्म कर दी. एक कमेंट में लिखा गया कि मां-बाप ने पहले ही दामाद के रोजगार का इंतजाम कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि वाह! साथ-साथ रोजगार भी दिया जा रहा है. एक कमेंट में लिखा गया कि बाप रे बाप, कितना दहेज दिया जाता है. मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर itz_ayra_khan_07 नाम के यूजर ने शेयर किया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *