Nirbhik Nazar

PM से मुलाकात के बाद बनेगी बात ! केंद्र की मंजूरी के बाद, धामी देंगे उत्तराखंड को देहरादून मेट्रो नियो परियोजना की सौगात…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे देहरादून मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धामी ने बताया कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली द्वारा कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के मकसद से देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है. विस्तृत तकनीकी अध्ययन के उपरांत इस परियोजना की डीपीआर, जिसमें दो कॉरिडोर्स (कुल लम्बाई 22.424 किमी) तथा कुल लागत 1852.74 करोड़ रुपए है, के प्रस्ताव पर भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त किये जाने के लिए आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से परियोजना के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति भी भेंट की.

धामी ने ऑलवेदर रोड चारधाम सड़क परियोजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के कार्यों हेतु प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कुल 155 कार्यों के 2550.15 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया था. मंत्रालय द्वारा 250 करोड़ के कार्यों में सहमति प्रदान की गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *