Nirbhik Nazar

मिल गया ऑफर, फिल्मों मे काम करेगी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ?

मेरठ. पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है. इसी क्रम में अब मेरठ के एक शख्स ने सीमा हैदर को फिल्म का ऑफर भेजा है. मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले मेरठ के अमित जानी ने फिल्म का ऑफर दिया है. अमित जानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमित जानी ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि सीमा हैदर और सचिन की आर्थिक स्थिति देखते हुए ऑफर दिया है. बता दें कि अपने तीखे बयान को लेकर जाने जाने वाले अमित जानी ने हाल ही में अपनी एक फिल्म का टीजर लॉंच किया है.

पाकिस्तान पहुंचीअंजू की कहानी और भारत पहुंची सीमा हैदर की कहानी आजकल सुर्खियां बनी हुई हैं. बीते दिनों सचिन और सीमा ने कहा था कि वे पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के कारण काम धंधे पे नहीं जा रहे हैं, जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हैं. ये खबर जैसे ही वायरल हुई मेरठ के एक शख्स अमित जानी ने सीमा सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हे अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस JANI FIREFOX मे अभिनय का ऑफर दिया है.

गौरतलब है कि अमित जानी ने हाल ही मे मुंबई मे फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और और उदयपुर मे हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पे A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज नवम्बर मे होनी है. अमित जानी ने सीमा सचिन को ऑफर दिया कि यदि वे उनके प्रोडेशन मे काम करें तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *