Nirbhik Nazar

प्रेमिका के साथ देख पत्नी का पारा हुआ हाई, पति पर बीच सड़क चप्पल बरसाई और ले गई थाने…

बदायूं: बदायूं में लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका को लेकर वजीरगंज आना युवक को उस समय बहुत भारी पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने दोनों को रंगेहाथों घूमते पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीट डाला और उसे पीटते हुए थाने ले आई। गांव हतरा निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं की मीरा चौकी निवासी युवती से हुई थी। युवती शादी के बाद मात्र आठ दिन ही ससुराल में रही। उसके बाद से अपने मायके में ही है। युवक का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी वह नहीं आई, तब से दोनों अलग ही रह रहे हैं। बीते एक वर्ष पूर्व युवक की पहचान फेसबुक पर बदायूं के नवादा की एक महिला से हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इस महिला की शादी अलापुर में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं, मगर युवक के प्यार में वह अपने दोनों बच्चों को छोड़कर सात माह पूर्व युवक के पास ग्राम हतरा में आ गई, दोनों बिना निकाह के ही साथ रहने लगे।

चप्पल से की पति की पिटाई 

सोमवार को युवक किसी काम से प्रेमिका महिला के वजीरगंज आया था, उसकी पत्नी भी वजीरगंज आई हुई थी कि तभी उसने हाईवे पर बड़े बाजार के पास दोनों को साथ देख लिया, जिससे उसका पारा चढ़ गया और उसने बीच सड़क पर ही पति को चप्पल से पीटने लगी।

युवक की पिटाई देख मौके पर भीड़ जुट गई। महिला अपने पति को पीटते हुए थाने तक ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली गई। काफी देर तक समझाने के बाद पति-पत्नी में सुलह नहीं हो सकी थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *