Nirbhik Nazar

सांसद नरेश बंसल ने संसद में उठाया उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा

देहरादून: राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बुधवार को संसद में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य को कितनी मुआवजा राशि दी गई। प्रश्नकाल में सांसद बंसल ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आपदा से देश में कितनी जानमाल की हानि हुई है। सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ समेत राज्य क्षेत्रों में भारी बारिश, अतिवृष्टि, जलभराव, भूस्खलन से नुकसान हुआ है।

सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने आपदा मद में राज्य सरकार को पहले ही पैसा जारी किया है। विभिन्न विभागों की समिति जांच के बाद नुकसान की रिपोर्ट बना रही है। राज्य सरकार की ओर से कोई पैकेज मांगा जाएगा तो उस पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *