Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में पदयात्रा करेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, गिनाएंगे अग्निपथ योजना की कमियां!

देहरादूनः कांग्रेस आगामी 60 दिनों तक अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा निकालने जा रही है. इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस जन घर घर जाकर अग्निवीर की कमियां गिनाएंगे और युवाओं को जागरूक करेंगे. कांग्रेस पार्टी की इस पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी 10 दिनों के लिए शामिल होने जा रहे हैं. उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आगामी 7 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में तमाम विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी और पीसीसी के सदस्य समेत सभी नेता शामिल होंगे.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि एआईसीसी यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के विरोध में 60 दिन की पदयात्रा प्रस्तावित है. पदयात्रा और राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर आगामी 7 अगस्त को एक अहम बैठक होने जा रही थी. जिसमें यात्रा की तिथियों, राहुल गांधी के रूट को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा.

शीशपाल बिष्ट ने बताया कि इस बैठक से जो भी निष्कर्ष निकलेगा और पार्टी पदाधिकारियों के जो भी सुझाव सामने आएंगे, उसी आधार पर यात्रा का अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी. उनका कहना है कि यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी इच्छा व्यक्त की थी. उन्होंने भी अग्निवीर को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया है.

बता दें कि अब अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर की भर्ती की जा रही है. यह भर्ती साल के लिए होगी. ऐसे में इसके विरोध में कांग्रेस ने 60 दिन की पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है. हालांकि, पदयात्रा की तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन 7 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उस आधार पर पदयात्रा की तिथियों की घोषणा की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *