Nirbhik Nazar

ट्रेन में पुलिस वाला दिखा रहा था वर्दी की धौंस ! गुस्साए यात्री ने घसीट-घसीट कर पीटा, देखें Viral Video…

न्यूज़ डेस्क: ट्रेन में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहती है। कई बार सीट को लेकर तो कई बार छेड़खानी को लेकर। कभी-कभी तो टीटी के साथ तो कभी पुलिस वाले के साथ भी हाथापाई के वीडियो देखे गए हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक यात्री और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हो रही है। वीडियो में यात्री चलती ट्रेन में पुलिस वाले को बुरी तरह से पीट रहा है। मार-मार कर पुलिसवाले की हवा टाइट कर देता है। 

यात्री ने पुलिस वाले को जमकर पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी गोद में बच्चा लिए यात्री को धक्का दे देता है। फिर यात्री को पुलिस वाले के इस हरकत पर गुस्सा आ जाता है और वह बच्चे को गोद से उतारता है और पुलिसवाले से भिड़ जाता है। दोनों लोगों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो जाता है। यात्री पुलिसवाले को जमकर पीटता है। यात्री पुलिसवाले का कॉलर पकड़कर उसे पीछे ले जाता है और फिर जमकर मुक्का मारता है। इस बीच पुलिस वाले की शर्ट की पॉकेट फट जाती है और वह लड़ाई रोककर फिर से बहस करने लगता है। 

सोशल मीडिया वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री ने पूरे मारपीट का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब वहां मौजूद लोगों ने पूछा कि लड़ाई क्यों हो गई थी? तब यात्री ने पुलिस वाले की ओर इशारा करते हुए बताया कि इसने मुझे धक्का दिया। वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। लोगों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस वाले को गलत ठहराया और कहा कि पुलिस वाला अपनी वर्दी की धौंस दिखा रहा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *