Nirbhik Nazar

बिस्किट खाने की ज़िद कर रही थी मासूम, सौतेली माँ ने गला घोंटकर मार डाला ? पति से बताया बिल्ली ने काट लिया…! पढ़ें पूरा मामला

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सौतेली मां ने महज बिस्किट के लिए तीन साल की मासूम बच्ची को गला घोंटकर मार दिया. हत्या को अंजाम देने के बाद उसने पति को बताया कि बच्ची को जानवर ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं जब पति घर आया और पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तब मामले का पर्दाफाश हुआ. आरोपी सौतेली मां ने बताया कि बच्ची बिस्किट खाने की जिद कर रही थी. जिससे उसका गला घोंटकर मार दिया. अब पीड़ित पिता की शिकायत पर मृतका का शव मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

मामला रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव का है. जहां के रहने वाले अवधेश कुमार की तीन वर्षीय मासूम बेटी काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. सौतेली मां ने बिल्ली के काटने से मौत की बात बताई थी. मृतका के पिता ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की. जिसपर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव को निलकवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कुछ साल पहले हुई पहली पत्नी की मौत

बता दें कि थाना रिसिया क्षेत्र के लौकी गांव निवासी अवधेश कुमार की पहली पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी. पहली पत्नी से अवधेश को 3 वर्षीय बेटी काजल थी. पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने दूसरी शादी कर ली. इसके बाद अवधेश दिल्ली मजदूरी के लिए चला गया था. 23 जुलाई को काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अवधेश की दूसरी पत्नी ने काजल की मौत जानवर के काटने से बताई और शव को दफना दिया. बेटी की मौत पर पिता 27 जुलाई को घर आया तो उसने अपनी दूसरी पत्नी ‘शीनू’ से कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी ने सच बता दिया. बताया कि काजल ज्यादा बिस्किट मांग रही थी जिसको लेकर उसका गला घोंट कर मार दिया.

इस पर पीड़ित ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की. डीएम के निर्देश पर कब्र से मासूम का शव निलकवा गया. प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम के बीच शव कब्र से खुदवाया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मासूम काजल के पिता अवधेश ने बताया कि उसकी बेटी ने 23 जुलाई की रात अपनी सौतेली मां से बिस्किट की मांग रात में की. इसके बाद बिस्किट के लिए जिद करने लगी जिस पर उसकी सौतेली मां ने ही बेटी की गला घोट दिया. मौत के बाद  बिल्ली के काटने की गांव में अफवाह फैला दी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *