Skip to main content

Nirbhik Nazar

निशंक ने दी, अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत रुड़की और हर्रावाला रेलवे स्टेशन के चयन को लेकर क्षेत्र वासियों को बधाई…

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत रुड़की और हर्रावाला रेलवे स्टेशन के चयन को लेकर क्षेत्र वासियों को बधाई देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। साथ ही आज रविवार सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। डा. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौहुंमखी विकास हो रहा है। निशंक ने कहा कि चाहे सड़क मार्ग हां या रेल मार्ग उत्तराखण्ड को मोदी जी ने कई सौगातें दी है। एक ओर जहां राष्ट्रीय राजमार्गो का तेजी से विस्तार हुआ वहीं भारत माला सड़क परियोजना भी उत्तराखण्ड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

निशंक ने कहा कि जिस तरह से रेल मार्गो के निर्माण में उत्तराखण्ड में नई क्रांति आई है वहीं पुराने रेलवे स्टेशनों का पुर्ननिर्माण एवं उन्हें सुविधायुक्त बनाने में मोदी सरकार ने व्यापक कार्य किये हैं। देहरादून के हर्रावाला 30.7 करोड तथा रूड़की रेलवे स्टेशन के लिए 29.1 करोड़ की धनराशि से इनका पुर्ननिर्माण एवं सुविधासम्पन रेलवे स्टेशन बनाये जायेगे। निशंक ने पुनः प्रधानमंत्री मोदी जी एवं रेलमंत्री का धन्यवाद किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *