Nirbhik Nazar

King Cobra पर आया प्यार तो गाय ने कोबरा को चाटकर दिया दुलार, देखें ये चौंकाने वाला Video

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. दरअसल, वीडियो में एक गाय के रास्ते में खतरनाक किंग कोबरा आ जाता है. इसके बाद जो कुछ भी होता है, यकीन मानिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे. गाय, कोबरा को देखकर घबराती नहीं है, बल्कि उस पर अपना प्यार लुटाने लगता है. अब इस नजारे को जिसने भी देखा, वो दंग रह गया है.

गाय और कोबरा के बेहद चौंकाने वाले इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन दिया है, इसे बयां करना मुश्किल है. लेकिन एक बात तो तय है कि प्यार से किसी का भी भरोसा जीता जा सकता है. वायरल हुई क्लिप में आप देख सकते हैं कि जब गाय को कोबरा पर प्यार आता है, तो वो कैसे उस पर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा फन फैलाए हुए है और गाय उसे बड़े लाड़ से चाट रही है.

यहां देखें, कोबरा और गाय का चौंकने वाला वीडियो

17 सेकंड की ये क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रही है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि पोस्ट को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसके अलावा दर्जनों लोगों ने कमेंट किया है.

एक यूजर का कहना है, अहिंसा का पालन करने से बैर का त्याग हो जाता है. इस वीडियो में वो देखने को भी मिल रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, नंदी नागदेव के प्यार में लग रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा है, गाय भी सोच रही होगी कि आज कुछ तूफानी करते हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *