Skip to main content

Nirbhik Nazar

ससुराल में भी मां के साथ रहने और होटल का खाना खाने पर अड़ी दुल्हन, 24 घंटे में टूटी शादी

झांसी: झांसी में एक दुल्हन की अजीबोगरीब मांग ने सभी को हैरत कर दिया। लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानने पर 24 घंटे में ही शादी टूट गई। दुल्हन ससुराल में मां संग रहने पर अड़ गई और रोज होटल का खाना खाने की शर्त रख दी।

बीच बाजार हुए विवाद का मामला मोंठ थाने भी पहुंचा। वहां सुलह समझौते के बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए।

कस्बा शाहजहांपुर निवासी कौशल राजपूत (35) हार्वेस्टर चालक हैं। वह अपनी बूढ़ी मां व बड़े भाई अर्जुन के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए दोस्तों से बातचीत की, इसी बीच महाराष्ट्र में रहने वाली एक महिला के संपर्क में आए। वह अपनी बेटी से कौशल की शादी कराने को राजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की फोटो देखकर रिश्ता पक्का किया। दो अगस्त को शादी की तारीख तय हुई। इससे पहले दुल्हन, उसकी मां, मौसी, मामा, चाचा सहित अन्य रिश्तेदार कस्बा शाहजहांपुर पहुंच गए, यहां एक धार्मिक स्थल में दोनों की शादी हुई। कौशल अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गए।

गुरुवार को उसके ससुराल वाले महाराष्ट्र रवाना होने लगे तो दुल्हन मां के साथ जाने की जिद करने लगी। ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। उसे काफी समझाया गया लेकिन, वह नहीं मानीं। कुछ देर बाद वह कपड़े खरीदने के बहाने मां के साथ चली गई। साथ में कौशल और उसके परिजन भी गए। बाजार में भी वह अपनी जिद पर अड़ी रही और इस शर्त पर राजी हुई कि ससुराल में अपनी मां के साथ ही रहेगी।

उसने यह भी शर्त रख दी कि घर का काम नहीं करेगी। उसने शर्त रखी कि वह न खाना बनाएगी और न घर में खाएगी। उसने होटल में खाने की शर्त रखी जिससे ससुराल वाले चकरा गए और कौशल व उसके परिजनों ने मना कर दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। बाद में दोनों की रजामंदी से समझौते के बाद दुल्हन अपनी मां के साथ चली गई और रिश्ता टूट गया।

पहले भी शादी के नाम पर मिला धोखा

कौशल ने बताया कि कुछ साल वह उड़ीसा में शादी करने के लिए गए थे। वहां एक परिवार से मिले। वधू पक्ष ने उससे शादी के नाम 50 हजार रुपये मांगे, जो उन्होंने दे दिए, लेकिन शादी के नाम पर धोखा मिला।

कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाजार में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों को थाने लगाया गया था। वर-वधू पक्ष की तरफ से किसी तरह की शिकायत या फिर तहरीर नहीं दी गई है। दोनों में आपसी समझौता हो गया इसके बाद युवती अपनी मां के साथ चली गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *