Skip to main content

Nirbhik Nazar

IIT में एडमिशन लेने जा रही छात्रा ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, प्रेमी से रचाई शादी, बाप से मांगे 10 लाख, पढ़ें पूरा मामला: VIDEO

कानपुर: कानपुर में 3 दिन पहले किडनैप हुई छात्रा के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है. लड़की का अपहरण (Kidnap) नहीं हुआ था. बल्कि, उसने पैसों के लिए फेक किडनैपिंक की कहानी बनाई थी. जानकारी के मुताबिक, छात्रा हंसिका वर्मा इंजीनियरिंग की एंट्रेंस परीक्षा पास कर चुकी थी. उसे दाखिला लेने के लिए रुड़की के इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT Roorkee) में जाना था. लेकिन गुरुवार की शाम को वह अचानक ही अपने घर से निकली और गायब हो गई. उसके बाद उसके पिता के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वीडियो मैसेज आया जिसमें हंसिका रस्सियों से बंधी हुई दिखी. वीडियो भेजकर हंसिका के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. हंसिका के पिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद जांच शुरू हुई. लेकिन जैसे ही इस किडनैपिंग की हकीकत सामने आई तो सभी को होश उड़ गए.

पता चला कि हंसिका ने अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली थी. लेकिन उनके पास पैसों की तंगी थी. इस कारण दोनों ने मिलकर हंसिका की फेक किडनैपिंग का प्लान बनाया. फिर उसकी एवज में हंसिका के पिता को वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अफेयर फिर शादी

कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने छात्रा और उसके प्रेमी राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को बस्ती में पुलिस की स्पेशल टीम ने बरामद किया है. खास बात यह है इनके पास से हंसिका और राज सिंह का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है. राज और हंसिका ने 22 मई को ही अपनी मैरिज करके उसका रजिस्ट्रेशन कर लिया था.

दोनों बस्ती से हुए बरामद

पुलिस कमिश्नर का कहना है पुलिस टीम दोनों को बस्ती से कानपुर लेकर पहुंच गई है. अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि छात्रा का प्रेमी राज सिंह उसी के मोहल्ले में रहता है. इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. 22 मई को दोनों ने शादी कर ली. लेकिन अभी उस मैरिज सर्टिफिकेट की भी जांच की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *