Nirbhik Nazar

शादी शुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ससुराल वालों ने पीटा, बेहोश होने पर चेतावनी देकर छोड़ा: VIDEO

श्योपुर : मध्य प्रदेश की श्योपुर (Sheopur News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर शादी शुदा प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को उसके ससुराल वालों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध कर पिटाई की. परिजनों के सामने प्रेमी गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उन्हें कोई भी तरस नहीं आया. पिटाई के दौरान प्रेमिका के ससुराल वालों ने युवक के कपड़े भी निकाल दिए थे.

 

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर  जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के भेसई गांव का है. यहां पर एक शादी शुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को प्रेमिका के ससुराल वालो ने मौके पर पकड़ लिया और बंधक बना लिया. प्रेमिका के ससुराल में पकड़े गए प्रेमी युवक को घर वालों ने कपड़े उतार कर पेड़ से बांध दिया और फिर युवक की बर्बरता पूर्वक बेरहमी से जमकर लाठी डंडों से पिटाई की. पेड़ से बंधा हुआ प्रेमी युवक लोगों छोड़ने के लिए  रोता गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पीटने वालों ने उसकी एक भी बात नहीं सुनी.

इतने घंटे की पिटाई 

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक को महिला प्रेमिका के ससुराल वालों ने सात आठ घंटो तक  पेड़ से बंधे रहे और उसे पीटते रहे. पिटाई के दौरान युवक की पीठ पर चोट के निशान भी बन गए. बेरहमी से हुई पिटाई के दौरान प्रेमी युवक बेहोश हो गया और जिसके बाद उसे प्रेमिका के ससुराल वालों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया .

 

आ चुके हैं कई मामले

श्योपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि कुछ महीने पहले जिले में परिजनों के साथी से मना करने के बाद प्रेमी – प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी. युवक और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजनों को ये मंजूर नहीं था. जिसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *