Nirbhik Nazar

चलती ट्रेन में युवक के साथ मारपीट, तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें कहाँ का है मामला…

बड़ौत: उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक के साथ तीन छात्रों  ने मारपीट की। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मारपीट की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद जीआरपी ने वीडियो  के माध्यम से पहचान कर लोनी के तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि शामली से दिल्ली जाने एक ट्रेन में कुछ छात्राए सफर कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसी ट्रेन में रटौल गांव का दूसरे समुदाय का एक युवक भी सफर कर रहा था। आरोप है कि उक्त दूसरे समुदाय के युवक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

छात्राओं द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ छात्र वहां पर पहुंचे और उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रों ने युवक को कई थप्पड़ जड़ें। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मारपीट की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद जीआरपी ने वीडियो  के माध्यम से पहचान कर लोनी के तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर शैनेद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान कर ली गई है। तीनों छात्र बागपत के एक विद्यालय के पढ़ने वाले हैं और लोनी के रहने वाले हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *