Nirbhik Nazar

शर्मनाक! अस्पताल में पड़ी माँ कैंसर से होकर बीमार, स्वार्थी बेटी रुपये-गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार

गोरखपुर: गोरखपुर जिले में अपनी ही बेटी द्वारा मां को ठुकराने का मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल क्षेत्र में एक युवती तब मां की ममता को ठुकरा कर चली गई, जब उन्हें वास्तव में उसके साथ की जरूरत थी। इधर, मां एम्स में कैंसर से जंग लड़ रही हैं, उधर बेटी उनका दर्द भूलकर घर से 50 हजार रुपये व गहने समेटकर प्रेमी के साथ निकल गई। मां की ममता भुलाकर बेटी द्वारा इस तरह का कदम उठाने की जानकारी जिसको भी मिली, वो उसके असंवेदनशील व्यवहार को कोसने लगा। बेटी की इस करतूत से परिवार के लोग परेशान हैं।

बेटी की हरकत से स्वजन उसकी मां के इलाज में होने वाले खर्चे के लिए रखी गई रकम से भी हाथ धो बैठे हैं। गाढ़े वक्त में काम आने वाले गहने भी वो अपने साथ ले गई है। ऐसे में परेशान होकर उसके चाचा ने पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने रामगढ़ताल थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि उनकी भाभी कैंसर से पीड़ित हैं। 15 दिन से वह एम्स में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। 11 अगस्त की सुबह उनकी भतीजी मोहल्ले के ही एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। वह अपने साथ घर में रखे 50 हजार रुपये व गहने भी ले गई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।

स्वजन के मुताबिक, बीमार मां को छोड़कर रुपये व गहने समेटकर भागी युवती दो वर्ष पहले भी आरोपित युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। तब स्वजन उसकी हरकत को नादानी में हुई गलती मानकर भूल गए। पुलिस ने बेटी को तलाशा तो स्वजन ने उसे अपना लिया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *