Nirbhik Nazar

कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को आजादी की दी बधाई

देहरादून: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को नमन किया. साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

कांग्रेस सेवादल की ओर से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बागेश्वर उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह देश के इतिहास का सबसे महान दिन है. इस दिन सभी देशवासियों को आजादी मिली थी. उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है. जिसकी बदौलत आज हम सब आजाद हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *