Nirbhik Nazar

देवर की करतूत, भाभी का अंगूठा काटकर किया लहुलुहान, बड़ी मुश्किल से बचाकर भागी जान ! पढ़ें पूरा मामला

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देवर ने भाभी के साथ मारपीट की। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने चाकू से भाभी के हाथ का अंगूठा काट लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पत्नी को बचाने के लिए आए भाई के साथ भी मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार ने बड़े भाई राकेश कुमार और छोटे भाई सुदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही है। इसके चलते 12 अगस्त की रात करीब नौ बजे दोनों लाठी व धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे।

पत्नी की पिटाई कर काटा अंगूठा

राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने सुमन देवी को घर के सामने सड़क पर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वो चीखती रही, लेकिन आरोपियों को उस पर तरस नहीं आया। इस दौरान छोटे भाई ने पत्नी के हाथ का अंगूठा चाकू से प्रहार कर काट दिया। वहीं बड़े भाई राकेश ने राइफल से जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दोनों में पारिवारिक झगड़ा है। अंगूठा काटने की बात तहरीर में की गई है। तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *