Skip to main content

Nirbhik Nazar

बागेश्वर उपचुनाव : धामी ने किया जनसभा को संबोधित, कहा – चंदन की पार्वती को मिलेगा जनता का आशीर्वाद, मिलेंगे 80 फीसदी वोट : Video

बागेश्वर (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा कार्य किए कार्य हमेशा याद रहेंगे. उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं. वो हमेशा बागेश्वर की समस्या को लेकर चिंतित रहते थे. हमेशा सड़कों की व्यवस्था हो, स्वास्थ्य की समस्या हो या स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो, उसकी चिंता करते थे. उन्होंने कहा कि चंदन की पार्वती को जिताने के लिए बागेश्वर की जनता से वह अपील कर रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें अपार सहयोग करते हुए जनता भारी मतों से विजयी बनाएगी.

पार्वती दास के समर्थन में सीएम धामी की जनसभा

बागेश्वर के नुमाइश खेत मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि मैंने मुख्य चुनाव में भी इसी जगह पर एक भारी रैली की थी. उसमें जनता से उन्हें जिताने के लिए अपील भी गई थी. जनता ने अपार सहयोग भी दिया था और दास रिकार्ड मतों से जीते भी थे. आज विश्वास नहीं हो रहा है कि चंदन रामदास हमारे बीच नहीं हैं. यह एक परिवार की क्षति ही नही हैं, पूरे बागेश्वर की क्षति है. वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे. वो क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे. वो बागेश्वर के दास के रूप में काम करते थे.

सीएम बोले- लग रहा है आज ही जीत गए

सीएम धामी ने कहा कि जो भीड़ यहां मौजूद है, उससे पता चल रहा है कि भाजपा आज ही जीत गई है. पार्वती जी अपने भाषण में आज भावुक हो गई थीं. उनको हम सब ने मिलकर हिम्मत दी है. वो अकेले नहीं हैं. उनके पीछे हजारों लाखों लोग हैं. दास जी के बचे हुए कामों को आगे बढ़ाया जाएगा. बागेश्वर की जनता के लिए बढ़चढ़ कर आगे बढ़ना है. जब चंपावत में उपचुनाव हुआ तो लोगों ने 94% वोट देकर एक रिकॉर्ड बनाया था.

सीएम धामी ने विपक्ष को बताया नाकारा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंदन रामदास ने जितने भी प्रस्ताव दिए थे, उन्हें आगे बढ़ाने का लगातार काम किया गया है. आगे भी ऐसे ही बढ़ाया जायेगा. विपक्षी दल ने आज तक कोई काम नहीं किया है. वो केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. वो विकास को जानते तक नहीं हैं. वो चुनाव के समय में किसी भी तरह के झूठे वादे करने से पीछे नहीं हटते हैं. अंत्योदय के भाव को ले भाजपा लगातार अनेक विकास कार्यों को करती आ रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *