Nirbhik Nazar

बागेश्वर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं, भाजपा ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री समेत लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों की जानकारी उपलब्ध कराई है.

वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को बागेश्वर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार नामांकन के अंतिम दिन यानी 17 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस समेत और राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बागेश्वर उपचुनाव के लिए बागेश्वर उपचुनाव के लिए सात नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदा है. जिसके अनुसार, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव, बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद के साथ ही देवकी देवी और जगदीश ने निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र खरीदा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *