Nirbhik Nazar

कैमूर में बीजेपी विधायक आये कोरोना की चपेट में, गार्ड व चालक का रिपोर्ट निगेटिव

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

Kaimur : कोरोना वायरस हर जगह तेजी से अपना पांव पसारता ही जा रहा है। कोरोना ने छोटे कर्मी से लेकर बड़े पदाधिकारी, पुलिस, डॉक्टर ,बड़े बड़े नेताओं,बॉलीवुड हस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई डॉक्टर,पुलिस, आईएएस अधिकारी तक कोरोना ने अपना शिकार बना लिया है। वे अपनी जान गवा चुके है। बिहार में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या के साथ मौत का लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके संक्रमण के चेन को रोकने के लिए लॉक डाउन टू 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लागू किया गया है।

यह भी पढ़े : कैमूर : विषैले सांप ने घर में सोयी महिला को काटा, इलाज के दौरान मौत

इस लॉक डाउन में दिए गए शर्तो के साथ छूट में लापरवाही भी बड़ी सामने आ रहे है। कैमूर में तो लोग बेपरवाह हो कर ऑटो व रिक्शा से यात्रा कर रहे है तो बाजार में बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में कैमूर में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद भी लोग सतर्क नहीं दिख रहे है। कैमूर में कोरोना के 300 से अधिक मरीज हो चुके है।

यह भी पढ़े : कैमूर में विधायक का बिना पीपीई किट पहने कोरोना जांच के सैंपल लेने में लापरवाही आयी सामने, Video वायरल

वही मरने वालों की संख्या 6 हो चुकी है। कैमूर में एक बीजेपी विधायक कोरोना की चपेट में आ गए है। जिनका जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिनका जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। वही विधायक के साथ उनके गार्ड और चालक का भी करोना जांच कराया गया था। जिनका रिपोर्ट निगेटिव आया है।मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक को चार दिन पहले से बुखार आ रहा था।

विधायक कुछ दिनों पहले पटना में विधायक दल की बैठक में शामिल होकर लौटे थे।दो दिन बाद ही उन्हें बुखार आया है। जिसके बाद उन्हें आशंका हुई तो उन्होंने मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचे। जहां रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया तो उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।लेकिन जब विधायक जी के कोरोना के जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। इसका कारण बिना पीपीई किट पहने कोरोना का जांच के लिए सैंपल लेना है। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके पहले भभुआ के पूर्व विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *