Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी के कोटद्वार दौरे के दौरान बरती लापरवाही ! पुलिस अधिकारी का नरेंद्र नगर पीटीसी में हुआ तबादला

पौड़ीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कोटद्वार दौरे के दौरान फोन पर बात करना पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गया. मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्शन लिया है. सीएम के दौरे के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधिकारी को टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया गया है. जबकि जया बलूनी को पौड़ी का चार्ज दिया गया है.

गौरतलब है कि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री कोटद्वार में आपदा क्षेत्र के दौरे पर थे. उस दौरान क्षेत्र के ही एक पुलिस अधिकारी फोन पर बात कर रहे थे. उनके द्वारा फोन पर बात उस वक्त की जा रही थी, जब मुख्यमंत्री उनके आसपास खड़े थे. प्रोटोकॉल के हिसाब से मुख्यमंत्री के साथ अधिकारी को होना था, लेकिन इस दौरान वे लगातार फोन पर बात कर रहे थे, जो उन्हें भारी पड़ गया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस मुख्यालय से इस मामले की शिकायत की. जिसके बाद अधिकारी पर एक्शन हुआ है. पौड़ी के पुलिस अधिकारी को हटाकर नरेंद्र नगर पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) भेजा जा रहा है.

इसके एवज में पुलिस मुख्यालय में तैनात जया बलूनी को पौड़ी का चार्ज दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिस वक्त पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार पहुंचे थे, उस वक्त उनका कार्यक्रम पहले हवाई सर्वे का था. लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम कोटद्वार उतरने का बन गया. जब सीएम कोटद्वार उतरे तो पुलिस अधिकारी फोन पर बातचीत कर रहे थे.

बता दें इन दिनों उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. जिसके कारण प्रदेश में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं. प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदान तक हालात बिगड़े हुए हैं. सरकार के साथ ही प्रशासन भी लगातार हालातों की जानकारी ले रहा है. सीएम धामी भी लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. वे लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं. इतना ही नहीं हर दूसरे दिन सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूम जाकर अधिकारियों के जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. वे गंभीर होकर हालातों पर नजर रख रहे हैं. ऐसे में उनके दौरे के दौरान लापरवाही बरतने पर एक्शन हुआ है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *