Nirbhik Nazar

3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर धामी…

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली प्रवास पर हैं । इस दौरान वह वैश्विक निवेशक सम्मेलन के क्रम में उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री धामी इसी माह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। वह यूसीसी पर भी चर्चा करेंगे। पूर्व में भी वह पार्टी हाईकमान के साथ इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं। इस दौरे में मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पार्टी नेताओं को दायित्वों के वितरण पर भी पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में दिसंबर के पहले पखवाड़े में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।

सीएम निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए बैठक करेंगे

इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगे। समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। बीते दो माह में मुख्यमंत्री विशेषज्ञ समिति के साथ सात से अधिक बैठकें कर चुके हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान व ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के संबंध में विशेषज्ञ समिति के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *