Nirbhik Nazar

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ये दो परीक्षाएं की स्थगित, जारी होगी नई तारीख

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पहले से तय दो भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है. इसमें पहली भर्ती परीक्षा फॉरेस्ट गार्ड को लेकर थी. दूसरी उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा थी. फॉरेस्ट गार्ड के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की जानी थी. लेकिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रतिकूल मौसम का हवाला देते हुए इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

फिजिकल से पहले प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा

अब शारीरिक दक्षता से पहले फॉरेस्ट गार्ड में लिखित परीक्षा के जरिए चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा. माना जा रहा है कि सितंबर महीने में इन अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन होंगे, जबकि अक्टूबर महीने में अब शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई जाएगी.

सिविल न्यायाधीश परीक्षा स्थगित

इसी तरह न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. इसकी मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को तय थी. इस परीक्षा को स्थगित करने के पीछे हाईकोर्ट में दायर याचिका के न्यायालय में निर्णय आरक्षित रखने को कारण बताया गया है. हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद इस परीक्षा के लिए नई तारीख तय की जाएगी.

लेखाकार भर्ती परीक्षा हिंदी टाइपिंग की तारीख तय

इसके अलावा राज्य में सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी टाइपिंग की परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है. सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के लिए हिंदी टाइपिंग परीक्षा 28 अगस्त से 11 सितंबर तक करवायी जाएगी. इससे पहले इस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन करवाए जा चुके हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *