Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM Dhami ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की. सीएम धामी और भगत सिंह कोश्यारी के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की सियासत में काफी बड़ा कद रखते हैं. लेकिन वो आजकल सक्रिय राजनीति से दूरियां बनाकर रिवर्स पलायन पर काम कर रहे हैं.

सीएम धामी के राजनीतिक गुरु

गौर हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पुष्प गुच्छ भेंट कर मुलाकात की. बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड भाजपा के धुरंधर नेताओं में से एक माना जाता हैं. कोश्यारी सांगठनिक कार्यों में भी निपुण और कुशल प्रशासक की छवि रखते हैं. साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी माने जाते हैं. इसलिए सीएम पुष्कर सिंह धामी अक्सर उनसे मुलाकात करते रहते हैं.

रिवर्स पलायन पर कर रहे कार्य

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी प्रदेश में रिवर्स पलायन और लोगों को स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं. पूर्व में उन्होंने कहा कि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सबको मिलजुल कर कार्य करना होगा. जिससे पहाड़ों से पलायन को रोका जा सकें. उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में लोगों द्वारा किए जा रहे कामों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि रिवर्स माइग्रेशन की ओर उत्तराखंड बढ़ रहा है, इसके लिए युवाओं को प्रत्साहित करने की जरूरत है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *