Nirbhik Nazar

माँ की शादी से था नाराज़ ? बेटे ने ले ली सौतेले बाप की जान, पढ़ें पूरा मामला…

आगरा: ताजनगरी आगरा के फेस-दो में गुरुवार की आधी रात को बेटे ने सिर पर ईंट मारकर सौतेले पिता की हत्या कर दी। विवाद शराब को लेकर होना भी बताया जा रहा है । घटना रात करीब 11 बजे की है। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मूलत नाई की मंडी निवासी 55 वर्षीय आरिफ ताजनगरी फेस-दो में एक स्कूल में चौकीदार था। आरिफ ने ताजगंज की रहने वाली एक महिला से निकाह कर लिया था। महिला का 22 वर्षीय बेटा इमरान इससे नाराज था। कहा जा रहा है कि इसी नाराजगी में उसने पिता की हत्या कर दी।

गुरुवार की आधी रात को इमरान नशे में सौतेले पिता आरिफ के पास गया। उससे गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान आरिफ ने उसका विरोध किया। तैश में आकर इमरान ने पास में पड़ी ईंट उठाकर आरिफ के सिर पर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। लोग आरिफ को अस्पताल लेकर गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की जानकारी मिली है। हालांकि मामले में अभी शिकायत नहीं हुई है। वहीं आरोपी भी फरार है। पुलिस मामले में आरोपी को खोजने में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला को पति की हत्या की जानकारी दी गई। पड़ोसियों का कहना है कि महिला का बेटा अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था। वो शराब का आदी था। शराब के नशे में ही उसने अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *