Skip to main content

Nirbhik Nazar

शराब पीकर चिड़ियाघर मे, शेर के बाड़े मे कूद गया शराबी….जानें फिर क्या हुआ और देखें Viral Video

न्यूज़ डेस्क: शेर जंगल का राजा होता है। इसकी एक दहाड़ से ही अच्चे-अच्छे सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। मगर नशे के आगे शेर और उसकी दहाड़ भी किसी काम की नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद ये साफ हो जाएगा कि इंसान अगर नशे में है तो शेर भी उसे नहीं डरा सकता है। वीडियो भारत के किसी चिड़ियाघर का है।

शेर से डर नहीं लगता साहब !

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें नशे में धुत एक शख्स शेर के बाड़े में कूद जाता है। शख्स का शेर से सामना होने के बाद जो कुछ हुआ उसपर आपको यकीन नहीं होगा। नशे में धुत शख्स शेर के सामने पहले तो जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद जनाब उसके आगे आराम करने लगते हैं जैसे मानों वो शेर उनके सामने नहीं बल्कि टीवी पर दिख रहा है।

इसके बाद शेर ने भी उसे सीधा कर दिया। शेर ने उसे लात मारते हुए उठाया। शेर से लात खाने के बाद वो शख्स उठ गया। शख्स के उठने के बाद शेर ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। मगर नशे में धुत शख्स उल्टा शेर को ही इशारा करने लगा। वो शेर को ही वहां से जाने को कहने लगा मगर पूरी वीडियो में शेर उसके आगे पीछे घूमता दिख रहा है।

लोगों ने कहा- अबे पागल है क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि वहां मौजूद लोग उसे शख्स को बचने के लिए कई आईडिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ‘उसके आगे लेट जा।’ तो कोई कह रहा है कि ‘चिल्लाओ मत नहीं तो शेर उसे खा जाएगा।’ मगर नशे में होने की वजह से उस इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @CCTV IDIOTS नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10.6 मिलियन लोगों ने देखा है और 38 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *