Nirbhik Nazar

पत्नी ने चप्पलों से की पिटाई, इंजीनियर पति ने भागकर जान बचाई, बात सुनकर पब्लिक भी गुस्साई ! देखें Viral Video और जानें पूरा मामला…

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन को उनकी पत्नी और पुत्री ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर शनिवार को पिटाई कर दी। स्वजन पहले कार्यपालक अभियंता के दानी बिगहा स्थित कार्यालय पहुंचे। पत्नी और पुत्री समेत अन्य स्वजनों को देख कार्यालय से निकलकर बाहर आ गए। पीछे से आक्रोशित स्वजन बाहर निकले और सड़क पर कार्यपालक अभियंता की पिटाई करने लगे। कुछ लोग ने पिटाई की वीडियो बना ली। कार्यपालक अभियंता की पिटाई देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कार्यालय के कर्मी बाहर आकर तमाशा देखने लगे। किसी तरह कार्यपालक अभियंता भागने में सफल रहे। पिटाई के दौरान स्वजनों ने आरोप लगाया कि इसके पहले शेरघाटी में वह कार्यरत थे। जहां उनका एक महिला सहायक अभियंता से संबंध था।

किराए पर प्रेमिका को रखते थे कार्यपालक अभियंता

रिश्तेदारों ने आगे बताया कि विनोद सहायक अभियंता को औरंगाबाद स्थित किराए के फ्लैट में रखने लगे। पिटाई करने के बाद सभी थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले के बारे में बताया गए है। पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के निवासी पत्नी स्मिता रंजन ने कहा कि उनके पति प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति अब खर्च देना बंद कर चुके हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हैं।

कार्यपालक अभियंता ने आरोपों को बताया गलत

एमबीबीएस की छात्रा पुत्री सृष्टि कुमारी ने पिता पर पढ़ाई का खर्च नहीं देने और मां व भाई के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कार्यपालक अभियंता पर पुत्री ने और कई आरोप लगाए। उधर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उनके साथ बेवजह मारपीट की गई है। वे पटना जा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लगाए गए आरोप को गलत बताया। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि कार्यपालक अभियंता की पत्नी ने आवेदन दी है। जांच की जा रही है। कार्यपालक अभियंता से बात की गई है। उन्होंने पत्नी, पुत्री समेत अन्य स्वजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वरीय अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *