Nirbhik Nazar

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया रक्षाबंधन कार्यक्रम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने जताया धामी का आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।  भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।  भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में कई संस्थाओं के महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारी और नारी शक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई की ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र का त्यौहार है और इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।  उनका कहना है कि प्रदेश सरकार नारी शक्ति की आर्थिक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री उत्सव बहना योजना की शुरुआत की है ताकि स्वयंसेवी संस्थाओं के जुड़ी महिलाओं को त्योहार के मौके पर उनके उत्पाद को नई बाजार मिल सके।उनके उत्पाद को एक नई पहचान मिल सके।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर कई तरह की योजनाएं चल रही हैं प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है। इससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी।  उनका कहना है कि प्रदेश सरकार नारी शक्ति के आर्थिक विकास को लेकर कई कदम उठा रही है जिससे प्रदेश के दुरस्त क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है इस मौके पर प्रदेश के नारी शक्ति के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल , महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना शर्मा, प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ,रीता चमोली, पूनम शर्मा कोषाध्यक्ष  वंदना  बिष्ट ,प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महानगर, कविता शाह, अनामिका शर्मा, इंदिरा आर्य, प्रतिभा चौहान, उमा जोशी आदि मौजूद रही।  जबकि प्रगति स्वयं सहायता समेत महिला जागृति आजीविका त्रिकोण नई आशा , गढ़वाली और कुर्मांचल, सोशल ओलंपिक के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *