Nirbhik Nazar

राशनकार्डधारियों को नहीं मिल पायेगा राशन,8 सूत्री मांगों को लेकर डीलर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

शिवसेना की शरद पवार के पोते को नसीहत, पार्थ ने की थी सुशांत केस की CBI जांच की मांग

ई पॉश मशीन से राशन वितरण बंद करें सरकार रामपुर/कैमूर।गुरुवार से रामपुर प्रखंड के सभी डीलर अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर कोरोना को बढ़ते संक्रमण के बीच लॉक डाउन के दौरान अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। जिसके बाद राशनकार्डधारियों को राशन नहीं मिल पायेगा।जिसको लेकर रामपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे शिव मंदिर में सभी डीलरों ने बैठक कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार राज्य डीलर संघ के आवाह्न पर रामपुर प्रखंड के डीलर आठ सूत्री मांगों के लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा 31 जुलाई तक लागू किया गया है। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिससे डीलर को डर बना हुआ है। क्योंकि अभी भी डीलरों को ई पॉश मशीन से राशन वितरण करना पड़ रहा है। जबकि अन्य विभागो में बायोमैट्रिक सिस्टम पूर्णतः बंद कर दिया गया है। लेकिन बिहार के सभी डीलरों के साथ सरकार ना इंसाफी कर रही है। डीलर से लेकर लाभुक  तक सभी इस बायोमिट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने से कतरा रहे है।सरकार का कहना है कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।

बेवजह घर से बाहर नही निकले।भीड़ भाड़ से बचे। कोरोना छुआ छूत की बीमारी है। इस स्थिति में सरकार बायोमिट्रिक से राशन वितरण कराना कोरोना जैसे बीमारी को आमंत्रित करना है। डीलरों का कहना था कि जब तक कोरोना  बीमारी खत्म नहीं हो जाती है। सरकार द्वारा बिना बायोमैट्रिक यानी ई पॉश मशीन पर बिना अंगूठा लगाये  राशन वितरण करने का आदेश जारी किया जाए। ताकि डीलर एवं लाभुक दोनों सुरक्षित रहें।

डीलरों का जो भी कमीशन तत्काल डाला जाए सहित 8 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर डीलर महेंद्र सिंह, रामाश्रय राम, चूरन सिंह, रजिंदर सिंह, जगनारायण सिंह, विनय कुमार भारती, नीलम कुमार गुप्ता, सहित कई डीलर उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *