Skip to main content

Nirbhik Nazar

धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ, किया 250 बेड के हॉस्टल बनाने का ऐलान… Video

देहरादून: हर साल 29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. ताकि खेल को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को मोटिवेट किया जा सके. इसी क्रम में मंगलवार को देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को मोटिवेट किए जाने के लिए ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ भी किया. यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना‘ का शुभारंभ

हॉकी के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के कैरियर में एक हजार से ज्यादा गोल किए थे. साथ ही तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी थे. ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के तहत प्रदेश के 14 से 23 साल के चयनित खिलाड़ियों को दो हजार रुपए प्रति महीना प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. साथ ही हर साल दस हजार रुपए खेल का सामान खरीदने के लिए दिये जाएंगे.

सीएम धामी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद

वहीं, सीएम धामी ने खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के महानतम खिलाड़ियों में से एक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया. लिहाजा, आज भी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा ले रहे हैं. हॉकी खेल को दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने उस समय ऊंचाई पर पहुंचाया जब सुविधाएं न के बराबर थी. ध्यानचंद ने न ही अपना हौसला टूटने दिया और ना ही देश वासियों की उम्मीदें टूटने दीं. आज देश में खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है.

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगा 200 बेड वाला हॉस्टल

सीएम धामी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिया सरकार हर संभव काम कर रही है. राज्य के प्रतिभाशाली और उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना शुरू की है. इसी क्रम में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई, जिसमे बड़े प्रावधान किए गए हैं. ताकि उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में मॉडल बने. साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि लगातार प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन चीजें भी सरल हो जाती हैं. लिहाजा, विकल्प रहित संकल्प से मंजिल प्राप्त होगी.

सीएम धामी की मुख्य घोषणाएं-

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाड़ियों के लिए 200 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा.

हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों के लिए 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा.

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपए से बढ़कर भारतीय खेल प्राधिकरण की तरह 480 रुपए प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी किया जाएगा.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एसी बस और थर्ड एसी रेल कोच में सफर की सुविधा दी जाएगी.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *