Nirbhik Nazar

घर में बकरियां घुसने से नाराज हो गया शख्स, दाँत से चबा लिया पड़ोसी का नाज़ुक अंग

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में बकरियों के विवाद ने बड़ा रूप धारण कर दिया। 31 साल के युवक की बकरियां पड़ोसी के घर में बने बाड़े में जा घुसीं और कुछ सामान तोड़ डाला। इससे गुस्‍साए 28 वर्षीय पड़ोसी गंगाराम सिंह ने युवक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उसने दांतों से उसके प्राइवेट पार्ट पर काट खाया। युवक को तत्‍काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी गंगाराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शाहजहांपुर के रोजा इलाके में यह घटना हुई है। पीड़ित युवक ने बताया- ‘मेरा अपनी बकरियों के कारण पड़ोसी गंगाराम सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। उसने मुझे जमीन पर धकेल दिया और दांत से मेरे प्राइवेट पार्ट काट दिए, जिसके कारण मैं बेहोश हो गया। मैंने पुलिस से शिकायत की लेकिन उन्होंने शुरू में प्राथमिकी दर्ज करने से परहेज किया। मेरा दर्द कष्टप्रद है और मुझे डर है कि यह चोट मेरे वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित कर सकती है।’

सामान्‍य जीवन जी सकेगा पीड़ित: पुलिस

रोजा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित पांडेय ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद हमने गंगाराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि चोटें बाहरी हैं और किसी भी आंतरिक नस को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित समय के साथ ठीक हो जाएगा और सामान्य जीवन जी सकता है। हम गंगाराम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।’

मनोरोगी ही कर सकते हैं ऐसा काम: मनोवैज्ञानिक शैलेश शर्मा

मनोवैज्ञानिक शैलेश शर्मा का कहना है कि यह कृत्‍य एक मनोरोगी ही कर सकता है। इसी तरह की एक घटना दो साल पहले बरेली के देवरानिया इलाके में हुई थी। ये लोग अपनी हताशा को दूर करने के लिए इस तरह के कृत्य करते हैं। पुलिस को ऐसे व्यक्तियों को उनकी मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने के लिए सरकारी अस्पताल में लाना चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *