Skip to main content

Nirbhik Nazar

बागेश्वर मे मतदाता और विकास के प्रति दिवंगत नेता राम दास का अपमान कर रहे है कांग्रेसी: मनवीर चौहान

 

देहरादून: भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बागेश्वर की जनता को छलने वाले बयान को मतदाताओं और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास के प्रति उनकी भावनाओं का अपमान बताया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरीश रावत समेत कांग्रेस नेताओं के उस बयान पर कड़ी आपत्ति   जतायी जिसमे उन्होने 17 साल से बागेश्वर की जनता के छले जाने की बात कही है । उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद रावत का विधानसभा में अपना नुमाइंदा चुनने को लेकर स्थानीय जनता के विवेक और क्षमता पर सवाल खड़ा करना निंदनीय है । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे समझना होगा कि छल बार बार नही हो सकता है। बागेश्वर की महान जनता ने स्वर्गीय चंदन रामदास के विकास कार्यों और समर्पण को देखा और महसूस किया है। यही वजह है कि उनका एक नही लगातार चार-चार बार आजीवन अपना आशीर्वाद स्वर्गीय रामदास को दिया है।  ऐसे में रावत और कांग्रेस के अन्य नेताओं का यह कहना कि जनता लोकतंत्र के महायज्ञ में लगातार छली जाती रही, न केवल उनका साथ ही स्वर्गीय रामदास के प्रति जनभावनाओं का भी अपमान है ।

चौहान ने रावत पर तंज कसते हुए कहा कि छल वह है जो जनता से उन्होंने हरिद्वार , लालकुआं, अल्मोड़ा नैनीताल लोकसभा सीट पर किया । यही कारण है कि प्रदेश की महान जनता उन्हे एक बार के बाद ही भांप जाती है और लगातार चुनावों में नकारती है । उन्होंने जोर देते हुए कहा, बागेश्वर की जनता स्वर्गीय रामदास के प्रति अटूट विश्वास के चलते उन्हें आजीवन विजयश्री दिलाती रही है । वो बखूबी देख और समझ रही है कि स्वर्गीय रामदास की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कांग्रेस उन्हे छलने का प्रयास कर रही है। लेकिन बागेश्वर के बुद्धिमान मतदाता उन्हे सबक सिखाते हुए विकास की अपनी सोच पर रिकॉर्ड संख्या में मुहर लगाने वाली है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *