Nirbhik Nazar

प्रेमी-प्रेमिका को मिलवाने के लिए मिली तालिबानी सजा, लोगों ने हाथ-पैर बांधे, चप्पल से पीटा फिर सड़क पर घसीटा…

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को रस्सी से बांधकर चप्पलों से पीटा गया। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर भी घसीटा। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला झांसी के मऊरानीपुर मोहल्ला शिवगंज का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में मार खा रहा युवक पेशे से एक डॉक्टर है और वह अपने घर पर एक प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात करवा रहा था। जैसे ही इस बात की भनक लड़की के घरवालों को लगी। वह गुस्से से आगबबूला हो गए और डॉक्टर को पकड़कर चप्पल से पीट दिया।


सड़क पर घसीटा,चप्पल से पीटा
बताया जा रहा है कि डॉक्टर झांसी रोड रतोसा तिगैला पर अपना क्लीनिक चलाता है। रविवार को वह मोहल्ला टीला शिवगंज में अपने घर पर आराम से बैठा हुआ था तभी कुछ लोग घर में घुसे और उसे घसीटते हुए बाहर लेकर आएं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि लोग डॉक्टर के हाथ-पैर को चेन और रस्सी से बांध दिए और उसे चप्पल से पीटने लगे। इसके बाद लोग उस युवक को सड़क पर घसीटने लगे। इस घटना को मोहल्ले वालों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *