Nirbhik Nazar

खाते में अज्ञात सोर्स से क्रेडिट होने लगे हजारों रुपये, पैसे निकालने के लिए बैंक में उमड़ी भीड़

केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में दर्जनों ग्रामीण रातोंरात लखपति बन गए. दरअसल, लोगों के बैंक खाते में अज्ञात स्रोत से पैसा आ गया. करीब 40 बैंक खातों में अचानक बड़ी रकम जमा की गई थी. इसका मैसेज जब खाताधारकों के मोबाइल पर पहुंचा तो वे खुश होने के साथ ही भ्रमित भी हो गए कि आखिर ये राशि कहां से आ गई. इसके बाद पैसे निकालने के लिए बैंक में भीड़ लग गई.

जानकारी के अनुसार, यह मामला केंद्रपाड़ा जिले के औल ब्लॉक में ओडिशा ग्राम्य बैंक की बाटीपाड़ा शाखा का है. खाताधारकों को जब पता चला कि उनके अकाउंट में बड़ी रकम जमा की गई है, तो उसे निकालने के लिए वे तुरंत बैंक में पहुंच गए. इस दौरान कुछ लोगों ने खाते से पैसे निकाल लिए. वहीं तमाम लोग खाली हाथ रह गए.

बैंक अफसरों ने संदेह होने के बाद अस्थाई रूप से बंद की निकासी
बताया जा रहा है कि खाताधारकों को उनके मोबाइल पर खाते में पैसे जमा होने का मैसेज आया था. इसमें कई हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि क्रेडिट होने की जानकारी दी गई थी. इसी के बाद लोग पैसा निकालने तुरंत बैंक पहुंच गए. बैंक में तमाम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब बैंक अफसरों ने लोगों की भीड़ देखी और उन्हें पता चला कि खाते में आने वाली राशि संदिग्ध है तो अधिकारियों ने अस्थायी रूप से निकासी पर रोक लगा दी.

शुरुआत में कुछ लोगों ने निकाल लिए पैसे, भीड़ बढ़ी तो हुआ संदेह
शुरुआत में जो लोग बैंक पहुंच गए, वे तो खाते से पैसे निकालने में सफल रहे, लेकिन जब बैंक में पैसे निकालने वालों की भीड़ लग गई तो बैंक अफसरों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद खाते में जमा राशि को लेकर भी संदेह होने पर बैंक ने अस्थाई रूप से निकासी बंद कर दी. बैंक अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर लोगों के खातों में पैसे कहां से आए. उसका स्रोत क्या है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *