Skip to main content

Nirbhik Nazar

डॉक्टर के बंद घर के बक्से में मिला ‘नर कंकाल’, मजदूरों के उड़े होश, पुलिस ने कही ये बात…तफतीश जारी, देखें Video

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक मकान के अंदर काम कर रहे मजदूरों को बक्से के अंदर नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बक्से में नर कंकाल देखकर मजदूर बुरी तरह डर गए और उन्होंने आनन-फानन में इलाके की पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि यह मकान एक डॉक्टर का था, जिसे बेचकर वह परिवार समेत मथुरा में रहने लगा है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

नर कंकाल को देखकर डर गए थे मजदूर

घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि जिस आदमी ने मकान खरीदा है, वह उसकी मरम्मत करवा रहा था। पुलिस ने बताया कि मरम्मत कार्य में जुटे मजदूरों को सोमवार दोपहर बक्सा दिखा, जिसे खोलने पर उसमें नर कंकाल पड़ा मिला। बक्से में नर कंकाल को देखकर मजदूर भयभीत हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से में रखे नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस मामले में अछनेरा थाने के प्रभारी रोहित आर्य ने बताया कि पहली नजर में यह नकली कंकाल लग रहा है।

कंकाल के पास से मिली रिसर्च की किताब
पुलिस ने बताया कि नर कंकाल की जांच करने के लिए इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताय जा रहा है कि इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से भी संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  नर कंकाल के पास से रिसर्च की किताब भी मिली है ऐसे में माना जा रहा है कि या तो यह नकली होगा, या फिर इसे रिसर्च वगैरह के लिए लाया गया होगा। हालांकि पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और सच का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *