Nirbhik Nazar

पति ने घर मे खुफिया कैमरे मे रिकार्ड की पत्नी की शर्मनाक करतूत, फुटेज देखकर उड़ गए होश…

बरेली: बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवाया। खुफिया कैमरे में पत्नी की ऐसी करतूत कैद हो गई, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। फुटेज में महिला अपनी सास की पिटाई करती दिखाई दे रही है। उसने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की।  पीड़ित सास की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी गुड़िया उनकी मां कमलेश देवी की पिटाई करती थी। पत्नी के मायके वाले मां पर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते हैं। पिटाई से आहत कमलेश देवी ने सुशील को इस बारे में बताया। उन्होंने पत्नी का सच जाने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवा दिया। गुड़िया इस बात से बेखर थी।

कमरे में काफी देर तक की पिटाई 

शुक्रवार को गुड़िया ने सास कमलेश की पिटाई की। घटना खुफिया कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में गुड़िया अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती दिख रही है। वह उन्हें बाल पकड़कर गिरा देती है। जब कमलेश देवी उससे बचने के लिए कमरे से निकलने का प्रयास करती है, तो गुड़िया उन्हें खींचकर फिर कमरे में ले आती है। चारपाई पर गिराकर उनका गला दबाती है।

जब सुशील ने खुफिया कैमरे की फुटेज देखी तो हैरान रह गए। वह अपनी मां को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुशील का कहना है कि वह अपनी पत्नी के जुल्म से बहुत परेशान है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में सास का गला दबाने वाली बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इज्जतनगर थाने में सास को धमकाने वाली बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *