Nirbhik Nazar

धामी मंत्रीमंडल विस्तार चर्चाएं तेज, बीजेपी अध्यक्ष ने बागेश्वर उपचुनाव के बाद विस्तार का किया था दावा

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई है दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा था कि बागेश्वर उपचुनाव के बाद उत्तराखंड में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। 8 सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस उप चुनाव में भाजपा जीत भी चुकी है जिसके बाद कैबिनेट में खाली मंत्री पदों को भरे जाने की चर्चाएं फिर तेज हो गई है उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली गए हुए हैं सीएम के दिल्ली जाने के बाद इस बात को और हवा लग गई है की सीएम के लौट के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि कैबिनेट विस्तार को लेकर कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय नेताओं से बात की हो चुकी है और कई बार यह दावा भी किया जा चुका है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा लेकिन साल भर से ज्यादा बीत जाने के बाद भी धामी सरकार में खाली पदों को नहीं भरा गया अब बागेश्वर चुनाव जीत जाने के बाद विधायकों की उम्मीदें भी बढ़ गई है।

चार मंत्री पद है धामी कैबिनेट में खाली

दरअसल धामी कैबिनेट में इस वक्त चार मंत्री पद खाली है 23 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस वक्त उनके साथ आठ कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे जिसमें सतपाल महाराज,गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत और चंदन रामदास शामिल थे। सरकार बनने के दौरान भी धामी सरकार में तीन कैबिनेट मंत्री पद खाली थे लेकिन चंदन रामदास का निधन हो जाने के बाद फिलहाल धामी कैबिनेट में चार मंत्री पद खाली हैं माना जाता है कि कुल विधायकों के 15% मंत्री बनाए जा सकते हैं इस लिहाज से मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्रियों की कैबिनेट हो सकती है। उत्तराखंड में विधानसभा की कुल 70 सीट हैं और बीजेपी के कब्जे में 47 सीट है फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में सात मंत्री हैं इस हिसाब से चार कैबिनेट मंत्री और बनाया जा सकते हैं जिनको लेकर चर्चाएं चल रही हैं

मंत्री बनने की लाइन में कई विधायक

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बाद विधायक भी अपनी लॉबी में जुट गए हैं कई विधायक ऐसे हैं जो कैबिनेट मंत्री पद चाहते है लेकिन भाजपा 2024 के चुनावों को देखकर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर कैबिनेट में विधायकों को जगह देगी वहीं यह भी माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में युवा विधायकों को तरजीह दी जा सकती है जो चुनावो के मद्देनजर दौड़ भाग कर सकें लेकिन यहां अनुभव और वरिष्ठता को भी ध्यान में रखा जाएगा इसके साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के हिसाब से कैबिनेट में मंत्री पद भरे जाएंगे कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों की बात करें तो उनमें हरिद्वार से मदन कौशिक या आदेश चौहान का नाम शामिल है वहीं पिथौरागढ़ से बिशन सिंह चुफाल जो भाजपा के सीनियर विधायक भी हैं रुद्रप्रयाग से भारत चौधरी और देहरादून से उमेश शर्मा काऊ का नाम चर्चाओं में है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *